30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: चुनाव हारने के डर से ममता बनर्जी अपना गोत्र बता रही हैं- गिरिराज सिंह

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक मंदिर के पुजारी के पूछने पर अपना गोत्र तो बताया तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें चुनाव हारने का डर सता रहा है, जिसकी वजह से अब अपन गोत्र बता रही हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 31 Mar 2021, 9:46 AM IST

mg.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) में तृणमूल कांगे्रस की प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नई चुनावी रणनीति बनाई है। उन्होंने चुनावी मंच से अपना गोत्र बताया, तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह के अनुसार, अब ममता बनर्जी को चुनाव हारने का डर सता रहा है और इसलिए वह सबसे अपना गोत्र बता रही हैं।

'मेरा वास्तविक गोत्र शांडिल्य है'
बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई, तो वहां के पुजारी ने गोत्र पूछा। ममता के मुताबिक, मैंने पुजारी को जवाब में बताया था मेरा गोत्र मां, माटी, मानुष है। ममता ने कहा कि इससे त्रिपुरा के त्रिपुरेश्वरी मंदिर के दौरे की याद आ गई। वहां पुजारी ने मेरा गोत्र पूछा, तो वहां भी मैंने जवाब में कहा था कि मां, माटी, मानुष। हालांकि मेरा वास्तविक गोत्र शांडिल्य है।

यह भी पढ़ें:- ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कांग्रसी नेता उठा रहे थे सवाल, भाजपा ने ऐसे दिया जवाब

गिरिराज सिंह का पलटवार
ममता के इसी बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने ममता बनर्जी से सवालिया लहजे में कहा, दीदी मुझे बताइए कि अगर रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र शांडिल्य निकला तब? गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी डर गई हैं और इसीलिए शुभेंदु अधिकारी और दूसरे भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोत्र के बहाने हमले करवाती हैं।

'मतदाता से बात करने का पूरा अधिकार'
बता दें कि ममता बनर्जी इस चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। उन्होंने एक वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर मचे बवाल पर कहा, मैंने प्रलय पाल को फोन किया था, क्योंकि मुझे बताया गया कि वह बात करना चाहते हैं। इस क्लिप में मुख्यमंत्री कथित रूप से नंदीग्राम के एक भाजपा नेता को फोन कर यह मनाते हुए सुनी गईं कि वह उन्हें इस सीट पर जीत दिलाने में मदद करे। ममता ने इस क्लिप को लेकर कहा कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र के एक मतदाता से बात करने का पूरा अधिकार है।

यह भी पढ़ें:- नंदीग्राम में 14 साल पहले एकजुट हुए थे 'दीदी' और 'दादा', अब एकदूसरे के खिलाफ हैं मैदान में

बता दें कि बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग गत 27 मार्च को समाप्त हो गई। इसमें पांच जिलों के 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। पहले चरण में करीब 80 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 1 अप्रैल को है, जबकि तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को, चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को, पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठें चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।