30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी “हार” को देखकर कांग्रेस बसपा को बदनाम कर रहीं, वायरल वीडियो पर मायवती का पलटवार

Mayawati attacked on Congress: बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर बसपा को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 16 Nov 2023, 6:44 PM IST

 mayawati said Congress is lossing assembly elections defaming BSP


मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले बहुजन समाज पार्टी का एक वीडियो संदेश वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोगों को संबोधित करते हुए वह कह रही हैं कि चाहे भारतीय जनता पार्टी सभी राज्यों में जीत जाए। लेकिन कांग्रेस को वोट मत देना। हालांकि अपना वीडियो वायरल होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने न सिर्फ इस बात का खंडन किया है। बल्कि कांग्रेस पर उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों और वोटरों को सावधान रहने के लिए कहा है।

मायावती ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा

वीडियो के वायरल होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि में मतदान पूर्व ’चाहे भाजपा जीत जाए किन्तु कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए’ जैसा विशुद्ध गलत व फर्जी वीडियो का कांग्रेस द्वारा प्रचारित करना दुर्भाग्यपूर्ण व उनकी हताशा का प्रतीक। यह षडयंत्र बीएसपी की मजबूत स्थिति को देखते हुए है। लोग सावधान रहें।

कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही

वहीं, बसपा सुप्रीमों ने कांग्रेस पर झूठा प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का इन राज्यों में अति-मिथ्या प्रचार जारी है, जबकि बीएसपी द्वारा चुनावी सभाओं में लोगों से वोट देने तथा विरोधी पार्टियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहने की अपील की गयी, जो पार्टी की मजबूत स्थिति को देखते हुए कांग्रेस की बौखलाहट से स्पष्ट है।

चुनाव आयोग संज्ञान ले

वहीं, उन्होंने फेक न्यूज फैलाने के आरोप में चुनाव आयोग से कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अब जबकि मतदान नजदीक है विरोधी पार्टियों में भी खासकर कांग्रेस द्वारा, भाजपा से मजबूती से लड़ने के बजाय, बीएसपी विरोधी अपनी पुरानी नापाक हरकतों व साजिशों को जारी रखना घोर अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण, जिससे लोग सावधान रहें तथा चुनाव आयोग भी इसका समुचित संज्ञान ले।

17 नवंबर को राजस्थान में चुनाव प्रचार करेंगी मायावती

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को राजस्थान के दौरे पर रहेेंगी। इस दौरान वह धौलपुर और भरतपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। बता दें कि राजस्थान के ये दोनों उत्तर प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। वहीं, बसपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में इन जिलों में अच्छा प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें: पास में नहीं है वोटर आईडी, परेशान मत हों...जानें कैसे डाल सकते हैं वोट