सरताज ने 2018 के चुनाव में टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ दी थी। वे कांग्रेस से चुनाव लड़े, लेकिन पूर्व विस अध्यक्ष सीतासरन शर्मा से हार गए। कुछ समय बाद वापस भाजपा में आ गए, लेकिन सक्रिय नहीं रहे। फिर उन्हें बीमारी ने घेर लिया। सरताज ने जब भाजपा छोड़ी थी तो समर्थकों को बुलाकर भावुक मन से ऐलान किया था।