यूपी सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि, सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता परेशान हो चुकी है। 10 मार्च को सरकार की विदाई तय है। उसके बाद जनता गाना बजाएगी कि चल संन्यासी मंदिर में। ओमप्रकाश राजभर चंदौली के सकलडीहा स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ओमप्रकाश राजभर बोले, भाजपा सरकार में नौजवान, छात्र, व्यापारी सभी दुखी हैं। अपने दुख को दूर करने के लिए सभी इस बार समाजवादी पार्टी व गठबंधन को वोट देंगे। प्रदेश में कोई भी नियुक्ति भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। चाहे बीएड का मामला हो अथवा शिक्षक भर्ती का मामला हो, कोई भी पूरा नहीं हो सकी। इसलिए सभी लोग समाजवादी गठबंधन को वोट दे रहे हैं।