31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद में PM मोदी ने KCR पर साधा निशाना, कहा- जनता को लूटा है तो लौटाना ही पड़ेगा

PM modi in Hyderabad: तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम केसीआर का नाम लिए उन्हें अहंकारी बताया। पीएम ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि अहंकार किसी का भी हो उसे टिकने नहीं देता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 7 Nov 2023, 8:41 PM IST

 pm modi said in hyderabad if you have looted public you will return it

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरीके से उतर चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। PM मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति ने तेलंगाना में बदलाव का फैसला कर लिया है। जिन्होंने जनता को लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को BRS की C टीम बताया।

अहंकार किसी का हो टिकने नहीं देता

तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम केसीआर का नाम लिए उन्हें अहंकारी बताया। पीएम ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि अहंकार किसी का भी हो उसे टिकने नहीं देता है। बीआरएस के नेताओं में भी वही अहंकार दिखता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में तेलंगाना के लोगों ने ऐसे अहंकारी सीएम को अपने वोट की ताकत से जवाब दिया था।

इसी बौखलाहट में यहां के नेता मोदी को गाली देते रहते हैं, बीआरएस के भ्रष्टाचार के तार दिल्ली के शराब घोटाले से भी जुड़े हुए हैं। आज मैं ऐसे लोगों को डंके की चोट पर कहना चाहता हूं भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होके रहेगी, जिन्होंने जनता को लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा।

कांग्रेस बीआरएस की C टीम

अपनी जनसभा के दौरान पीएम कांग्रेस पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। मोदी ने कहा, 'वंशवादी स्वभाव वाली कांग्रेस और बीआरएस कभी भी पिछड़े वर्ग के नेता को तेलंगाना का मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। कांग्रेस BRS की C टीम है। कांग्रेस-बीआरएस के DNA में तीन बातें सामान्य है- परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण।

बीजेपी OBC की सच्ची हितैषी

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र की एनडीए सरकार में 27 ओबीसी मंत्री हैं, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा हैं। आज देश में बीजेपी के 85 ओबीसी सांसद हैं। आज देश में बीजेपी के 365 ओबीसी विधानसभा सदस्य हैं। आज देश में बीजेपी के 65 ओबीसी विधान परिषद सदस्य हैं।'


NDA ओबीसी हितों का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है

30 नवंबर को तेलंगाना में इस पिछड़ी जाति विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। हमारे कुम्हार हों, सुनार हों, सुथार हों, मूर्तिकार हों, कपड़े धोने वाले हों, कपड़े सिलने वाले हों, जूते बनाने वाले हों, बाल काटने वाले हों, ऐसे बहुत से साथी पिछड़ी जाति समुदाय से ही आते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही भाजपा सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना बनाई है।

ये NDA है, बीजेपी है, जो ओबीसी हितों का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है, उन्हें सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व देती है। मैं गरीबी समझता हूं। मैं गरीबी में जिया, मैंने फैसला किया कि गरीब बच्चों को बिना भोजन के नहीं सोने दूंगा। आज लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मैंने फैसला लिया है कि मुफ्त राशन योजना अगले पांच साल भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 70.87 और मिजोरम में 77. 04 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान, 3 दिसंबर को नतीजे