7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में

यूपी चुनाव में कांग्रेस पूरी तैयारियों संग चुनाव लड़ रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के साथ ही साथ कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव की भी तैयारी कर ही है। एक उम्मीद की जा रही है कि रॉबर्ट वाड्रा लोकसभा चुनाव 2024 में इस संसदीय सीट या उत्तर प्रदेश के किसी शहर से चुनाव लड़ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Mar 2022, 5:10 PM IST

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में

यूपी चुनाव में कांग्रेस पूरी तैयारियों संग चुनाव लड़ रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के साथ ही साथ कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव की भी तैयारी कर ही है। एक उम्मीद की जा रही है कि रॉबर्ट वाड्रा लोकसभा चुनाव 2024 में मुरादाबाद या उत्तर प्रदेश के किसी शहर से चुनाव लड़ सकते हैं। इस बारे में रॉबर्ट वाड्रा ने कहाकि, मुझसे सब उम्मीद कर रहे हैं कि मुरादाबाद या यूपी के किसी शहर को चुन राजनीतिक तौर पर बाहर निकलूं और पार्लियामेंट में जाऊं। रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के पति हैं। रॉबर्ट वाड्रा का जन्म मुरादाबाद में 18 अप्रैल, 1969 को हुआ था।

मेहनत कर रहा हूं, बदलाव आएगा

अपने खोए वजूद की वापसी के लिए कांग्रेस पांच सूबे में चुनाव लड़ने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव 2224 की तैयारियां कर रही है। लोस चुनाव 2024 को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहाकि, हालांकि अभी देखते हैं कि मैं 2024 चुनाव में हिस्सा लूंगा या नहीं। फिलहाल मैं लोगों की सेवा कर रहा हूं। मैं देशभर में मंदिर, मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारा भी जाता हूं। और जब मैं इतनी लंबे वक्त से मेहनत कर रहा हूं तो राजनीति में जिस जगह से उतरूंगा तो वहां बदलाव आएगा और वहां के लोगों की भी प्रगति होगी।

यह भी पढ़ें : 10 मार्च के बाद बजेगा चल संन्यासी मंदिर में... : ओमप्रकाश राजभर

प्रियंका से राजनीति पर होती है चर्चा

रॉबर्ट वाड्रा ने कहाकि, जब प्रियंका गांधी घर आती हैं तो हम राजनीति को लेकर चर्चा करते हैं। साथ ही गांव-गांव में जो लोग परेशान हैं उसपर भी बात करते हैं।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022 : चार दिन कबीरचौरा मठ में करेंगी प्रियंका गांधी प्रवास कहा, आपका वोट तय करेगा उप्र का भविष्य

प्रियंका राहुल नेशनल लीडर

प्रियंका गांधी को बतौर यूपी सीएम देखने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कभी पद के लिए नहीं सोचते हैं। राजनीति उनके खून में है। वह सभी लोगों के लिए मेहनत करेंगे। सब चाहते हैं वह सीएम बनें पर यह कांग्रेस पार्टी और प्रियंका का फैसला है कि वह अपना दायरा यूपी तक रखेंगी या पूरे देश में करना चाहेंगी, क्योंकि वह एक नेशनल लीडर हैं।