Puducherry Assembly Election 2021। देश कुछ ऐसे भी राज्य हैं, जहां पर बीजेपी ने प्रदेश की स्थानीय पार्टी को समर्थन देकर सत्ता पर काबिज करा दिया और उस प्रदेश को भगवा श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। बिहार इसका जीता जागता उदाहरण है। आज भले ही बिहार में बीजेपी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी में से एक हो, लेकिन किसी समय पर वो जेडीयू का छोटा भाई ही था। कुछ ऐसा ही दांव बीजेपी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 ( Puducherry Assembly Election 2021 ) में भी खेला है। पिछली पर बार एकला चलने की राह काफी मुश्किल भरी रही। एक भी सीट नहीं आई। इस बार उसने एनआर कांग्रेस और एआईएडीएमके के साथ गठबंधन किया। एनआरसी से कम सीटें लीं। अब छोटा भाई बड़ी सत्ता हथियाने की कोशिश में जुटी हुई है।