चुनाव में मतदाताओं का मन टटोलने के लिए शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर पहुंचे। वहां पर चाय की स्टाल पर कन्हैया लाल सैनी ने बताया कि लोग रोजगार के अभाव में पलायन को मजबूर हैं। यहां पर मोहम्मद खां भी मिले। उन्होंने बताया कि रेल के मुद्दे पर हर बार वादे किए जाते हैं। चुनाव आते ही यह वादा जख्म हरा करने जैसा होता है। शहर में ड्रेनेज सिस्टम खराब है। प्राचीन तालाब कचरे व गंदे नालों में तब्दील हो रहे हैं। गांवों में चुनावी गणित समझने के लिए तारण, चंदलाई, बंमोर गांव में पहुंचे। यहां तारण में राजेश मीणा ने बताया कि बीसलपुर से दूसरे जिलों को पानी मिल रहा है, टोंकवासी तरस रहे हैं।