8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव का रोचक किस्सा, मेवाड़-वागड़ में 6 सीटों पर 7 प्रत्याशी ऐसे जिनकी दो-दो पत्नियां

राजस्थान विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रचार में पूरी जोर आजमाइश कर रहे हैं, वहीं इस दौरान कुछ रोचक पहलू भी सामने आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 16 Nov 2023, 10:58 AM IST

jaipur_election_news.jpg

पंकज वैष्णव
Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रचार में पूरी जोर आजमाइश कर रहे हैं, वहीं इस दौरान कुछ रोचक पहलू भी सामने आ रहे हैं। एक पहलू ये भी है कि मेवाड़-वागड़ की 28 में से 6 सीटों पर सात प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी दो-दो पत्नियां हैं। प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा-कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों की दो-दो पत्नियां हैं। प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिले के दौरान दिए गए शपथ पत्र में यह स्थिति सामने आई है। प्रत्याशियों की दोनों पत्नियों ने हाल ही में करवा चौथ का पर्व भी उल्लास से मनाया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट, पेयजल मुद्दे पर जंग

तीन प्रत्याशी ऐसे जिनकी 5 से अधिक संतान : प्रत्याशियों की संतान की स्थिति देखें तो तीन प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके 5 से अधिक संतान है। इसमें झाड़ोल से कांग्रेस के हीरालाल दरांगी के 7 व भाजपा के बाबूलाल खराड़ी के 5 संतान है। खेरवाड़ा से भाजपा के नानालाल अहारी के छह संतान है।

यह भी पढ़ें : चार चुनावों का रिवाज बदलेगा या फिर पुराना चेहरा ही चमकेगा, पढ़िए पूरी खबर

उदयपुर सांसद भी चर्चा में
उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा की भी दो पत्नियां है। करवा चौथ पूजा के दौरान दोनों पत्नियों ने एक साथ अर्जुनलाल का चेहरा देखकर व्रत तोड़ा। पिछले साल उनकी ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जो काफी चर्चा में रही। सांसद की पत्नियां मीनाक्षी और राजकुमारी, दोनों बहनें हैं। दोनों खुशी—खुशी साथ-साथ रहती हैं। राजकुमारी सरकारी शिक्षक हैं, जबकि मीनाक्षी के नाम पर गैस एजेंसी है।

दो पत्नियों वाले प्रत्याशी





















































जिला सीट प्रत्याशी पार्टी
उदयपुरवल्लभनगरउदयलाल डांगीभाजपा
उदयपुरझाड़ोलबाबूलाल खराड़ीभाजपा
उदयपुरखेरवाड़ादयाराम परमारकांग्रेस
प्रतापगढ़प्रतापगढ़हेमंत मीणाभाजपा
प्रतापगढ़प्रतापगढ़रामलाल मीणाकांग्रेस
बांसवाड़ाघाटोलनानालाल निनामाकांग्रेस
बांसवाड़ागढ़ीकैलाशचंद्र मीणाभाजपा