वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यक वोटों के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, शुभेंदु ने ममता को बेगम ममता तक कह दिया है। शुभेंदु ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा, बेगम ममता बनर्जी तुष्टिकरण करते-करते पश्चिम बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को ईद मुबारक कहने की आदत है, इसलिए उन्होंने होली की बधाई की जगह जनता को होली मुबारक कहा। उन्होंनेे कहा कि अगर आप बेगम को वोट देंगे, तो वह बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी। बेगम अचानक डर गई हैं और अब मंदिरों में जाने लगी हैं, क्योंकि इस चुनाव में उन्हें हार का डर सता रहा है।