भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक तथा गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विट किया कि, उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।