scriptUP Assembly Elections 2022 : ‘जन विकास यात्रा’ के जरिए मिशन 300+ की तैयारी में भाजपा, यूपी के 6 शहरों से रवाना हुई यात्रा | UP Assembly Elections 2022 BJP in preparation for Mission 300 | Patrika News
चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : ‘जन विकास यात्रा’ के जरिए मिशन 300+ की तैयारी में भाजपा, यूपी के 6 शहरों से रवाना हुई यात्रा

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने साल 2017 की सफलता को दोहराने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। 2022 में भी मिशन 300 प्लस हासिल करने के लिए भाजपा विधानसभा स्तर पर कई कार्यक्रम लगातार आयोजित कर जनता के बीच अपनी पहुंचे बनाने में जुटी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अपने इसी मिशन के तहत रविवार को ‘जन विकास यात्राओं’ के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।

Dec 19, 2021 / 04:47 pm

Amit Tiwari

bjp_yatra.jpg
लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेश के 6 स्थानों से 6 ‘जन विकास यात्रा’ यात्राओं की शुरूआत की। आंबेडकरनगर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में जन विकास यात्रा को रवाना किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी से, बिजनौर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने, बालिया में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जन विकास यात्रा रवाना की। जबकि गाजीपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यात्रा को रवाना किया। भाजपा इन यात्राओं के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
आंबेडकरनगर से जेपी नड्डा ने की शुरूआत

रविवार को उत्तर प्रदेश के 6 स्थानों से मिशन 300+ हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ‘जन विकास यात्रा’ के नाम से एक साथ 6 यात्राओं को रवाना किया। डॉ राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली आंबेडकरनगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जन विकास यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। उनके यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर शामिल रहे। यह यात्रा करीब 82 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। आंबेडकरनगर से शुरू हुई यह यात्रा अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली होते हुए बाराबंकी के बाद लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी।
मथुरा धाम से सीएम योगी ने रवाना की यात्रा

मथुरा धाम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्मस्थान का पूजन करने के बाद जन विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मथुरा से शुरू हुई यह यात्रा अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी। इस मौके पर सीएम योगी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार और सांसद राजवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
झांसी में राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

तीसरी यात्रा रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी से शुरू हुई। यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जन विकास यात्रा को रवाना किया। रक्षा मंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति आदि मौजूद रहीं। यह यात्रा झांसी से शुरू होकर ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद होते हुए कानपुर में समाप्त होगी।
बिजनौर के विदुर कुटी से नितिन गडकरी ने की शुरूआत

चौथी यात्रा बिजनौर के विदुर कुटी से शुरू हुई। इसकी शुरुआत पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष र केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान आदि नेता मौजूद रहे। यह यात्रा बिजनौर से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल होते हुए रामपुर में समाप्त होगी।
बलिया में एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने यात्रा की रवाना

जन विकास की पांचवीं यात्रा बलिया से शुरू हुई। इस यात्रा को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे। यह यात्रा बलिया से मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, बस्ती तक जाएगी।
गाजीपुर में स्मृति ईरानी हरी झंडी दिखाकर रवाना की यात्रा

छठी यात्रा गाजीपुर से शुरू हुई। यहां पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हरी झंडी दिखाकर जन विकास यात्रा को रवाना किया। केंद्रीय मंत्री के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे। यह यात्रा गाजीपुर से चंदौली सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुलतानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।

Home / Elections / UP Assembly Elections 2022 : ‘जन विकास यात्रा’ के जरिए मिशन 300+ की तैयारी में भाजपा, यूपी के 6 शहरों से रवाना हुई यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो