UP Assembly Elections 2022: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वाहनों से अवैध कैश मिलने का सिलसिला जारी है। बीती रात को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी में 15 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने जब गाड़ी चालक से जब इन रकम के बारे में पूछा गया तो वह संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया है। पुलिस विभाग के मुताबिक थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस और एसएसटी द्वारा चेकिंग के दौरान संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत चौकी सेक्टर-60 के पास से इनोवा गाडी मे सवार आलोक नामक व्यक्ति के पास से 15 लाख रुपए नकद बरामद किये गये हैं, नकदी के बारे में आलोक द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नही किया जा सका। इसके बाद सम्पत्ति को सीज करके नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।