8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022: राकेश टिकैत ने ओवैसी को कहा ‘ये बीमारी यूपी में कहा से आ गई’

UP Assembly Elections 2022: किसान नेता राकेश टिकैत शामली के जिला कार्यालय पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Feb 2022, 1:40 PM IST

rakesh_tikat.jpg

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम से ठीक पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामली पहुंचे। जहां राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोला है। राकेश टिकैत का कहना है कि सीएम किसानों से बात नहीं कर रहे हैं। किसानों को मुखंयमत्री योगी से काफी उम्मीदें हैं। बीजेपी सरकार के नुमाइंदे गांव-गांव पहुंचे और किसानों से बात करें।

सीएम योगी के गर्मी निकालने वाले बयान को लेकर भी राकेश टिकैत ने तंज कसा। राकेश टिकैत ने कहा है कि योगी साहब ठंड करवा दें और बिजली का रेट कम कर दें, तब जाकर गर्मी खत्म होगी। मुजफ्फरनगर के कवाल कांड को लेकर भी राकेश टिकैत ने कहा है कि गौरव और सचिन की मौत को भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में भुनाया था और इस बार भी चुनाव में गौरव, सचिन की मौत को याद किया जा रहा है। अगर बीजेपी सरकार को उनके परिवार से इतना ही लगाव है तो वह उन्हें एमपी बनाएं, उनके परिवार वालों को एमएलसी बनाएं, ताकि उनका परिवार सशक्त हो सके, उसके बाद ही बीजेपी सरकार सचिन और गौरव की बात करें।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: पुलिस ने वाहनों से जब्त लिए अब तक 2 करोड़ से अधिक कैश

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि लगातार बीजेपी सरकार, हरियाणा सरकार से तुलना करती है। हरियाणा में बिजली के बिल देखे कितने कम हैं, तो यूपी सरकार भी हरियाणा की तर्ज पर यूपी के किसानों को बिजली रेट में कटौती करे और हरियाणा सरकार की तर्ज पर ही किसानों को सम्मान दें।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: जब प्रचार के दौरान अखिलेश-जयंत के विजय रथ और प्रियंका के काफिले का हुआ आमना-सामना, फिर जो हुआ...

दरअसल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामली के जिला कार्यालय पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। AIMIM के सांसद ओवैसी पर हुए हमले को लेकर राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत का कहना है कि ओवैसी एक बीमारी है, यह यूपी में कहां से आ गई।