25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बीजेपी बनी पहली पसंद, विधानसभा चुनाव में मिल सकती हैं 245-267 सीट : सर्वे

इस सर्वे में 11 लाख लोगों की राय ली गई है. सर्वे 10 दिसंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 के बीच किया गया है। सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 4 फीसदी है। ये सिर्फ ओपिनियन पोल है। जिसमें लोगों की राय शामिल की गई है। 46.80 फीसद की मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद बने योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव को 35.40 फीसद जनता कर रही पसंद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Jan 2022, 8:55 PM IST

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दल अपने-अपने योद्धाओं को चुनावी समर में उतार रहे हैं। इस बीच निजी चैनल के किए गए एक सर्वे में बीजेपी के बाजी मारने की बात सामने आई है। इस सर्वे के द्वारा यूपी की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को जानने की कोशिश की गई। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि वर्तमान स्थिति में अगर चुनाव होते हैं तो यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। खास बात यह भी है कि डिजाइन बॉक्स्ड और एक निजी न्यूज़ चैनल ने 11 लाख लोगों ने सर्वे के परिणाम को साझा करते हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव का अब तक का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल सर्वे किया है

करीब 10 लाख लोगों की राय

इस सर्वे में 11 लाख लोगों की राय ली गई है. सर्वे 10 दिसंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 के बीच किया गया है। सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 4 फीसदी है। ये सिर्फ ओपिनियन पोल है। जिसमें लोगों की राय शामिल की गई है। चुनाव में जनता की राय सर्वोपरि है। इसमें बीजेपी को 245-267 और समाजवादी पार्टी को 125-148 सीट मिलते दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें : चुनावी गानों की मची धूम, भाजपा-सपा के गाने सुनकर चौंकेंगे

9.40 फ़ीसदी मायावती को बनाना चाहते हैं सीएम

सर्वेक्षण परिणाम के आंकड़ों के मुताबिक 46.80 फीसदी लोग योगी आदित्यानाथ को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। 35.40 फीसद वोट के साथ लोग अखिलेश यादव को सीएम के तौर पर देखना चाहते है। मायावती को 9.40 फ़ीसदी लोग सीएम के तौर पर देखना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 पहले चरण का नामांकन शुरू कैराना से खुला खाता, भाजपा के लिए सीटें बचाना है चुनौती

4.50 फीसद लोगों की पसंद हैं प्रियंका

पिछले कई महीने से प्रियंका यूपी की राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। बावजूद इसके प्रियंका को मात्र 4.50 फीसद लोग ही पसंद कर रहे हैं। यूपी में बीजेपी का ग्राफ बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जो इस सर्वे में समझ में आ रहा है वो सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। सीएम योगी द्वारा राज्य में किए गए विकास के कार्यों ने बीजेपी को सबसे आगे रखा है।