25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी गानों की मची धूम, भाजपा-सपा के गाने सुनकर चौंकेंगे

अब मामला आता है कि कैसे अपने प्रत्याशियों और पार्टी की खूबियों के बारे में जनता को बताया जाए क्योंकि चुनाव आयोग ने चुनावी प्रचार पर बैन लगा रखा है। तब सोशल मीडिया ही जिंदाबाद रह सकता है। इसका फायदा लेकर राजनीतिक दल एक तरफ अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं तो दूसरी तरफ रोडमैप भी बता रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर भाजपा के चुनावी गानों की धूम मची हुई है तो सपा भी पीछे नहीं है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Jan 2022, 8:33 PM IST

चुनावी गानों की मची धूम, भाजपा-सपा के गाने सुनकर चौंकेंगे

चुनावी गानों की मची धूम, भाजपा-सपा के गाने सुनकर चौंकेंगे

चुनावी बिगुल बज चुका है। इस वक्त पूरे प्रदेश में नई सरकार चुनने का पर्व चल रहा है। 10 फरवरी को यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोट पड़ेंगे। भाजपा सहित सभी पार्टियां अपना चुनाव प्रचार कर रही हैं। सभी एक से बढ़कर एक चुनावी गीत बजा रहे हैं। अब कैंपेन सांग से वर्चुअल चुनावी जंग लड़ी जा रही है। सोशल मीडिया पर भाजपा ने सोमवार को एक और गाना लांच किया है। उसके बोल हैं, कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे...। इस वक्त सोशल मीडिया पर भाजपा के चुनावी गानों की धूम मची हुई है तो सपा सहित अन्य पार्टियां भी पीछे नहीं है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की डेट का ऐलान हो चुका है। इस वक्त पूरे प्रदेश में नई सरकार चुनने का पर्व चल रहा है। देश के सबसे बड़े सूबों में से एक यूपी, चुनावी संग्राम के लिए तैयार है। राजनीतिक दल एक एक कर पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने योद्धाओं को जनता के सामने पेश कर चुके हैं। अब मामला आता है कि कैसे अपने प्रत्याशियों और पार्टी की खूबियों के बारे में जनता को बताया जाए क्योंकि चुनाव आयोग ने चुनावी प्रचार पर बैन लगा रखा है। तब सोशल मीडिया ही जिंदाबाद रह सकता है। इसका फायदा लेकर राजनीतिक दल एक तरफ अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं तो दूसरी तरफ रोडमैप भी बता रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर भाजपा के चुनावी गानों की धूम मची हुई है तो सपा भी पीछे नहीं है।

भाजपा के चुनावी गानों की धूम

यूपी के चुनावी बिसात पर सुर और ताल से जनता को अपनी ओर खींचने में फिलहाल भाजपा और सपा सबसे आगे दिख रही हैं। भाजपा के पास मनोज तिवारी, रवि किशन और कन्हैया मित्तल जैसे कई दिग्गज मौजूद हैं। मनोज तिवारी ने ‘मंदिर बनने लगा है, भगवा रंग चढने लगा है’ गाना गाया है। मनोज का एक और गाना-डमरू जब बजेगा तब देख नजारा क्या होगा। रवि किशन का गाना, यूपी में सब बा भी बेहद लोकप्रिय हो गया है। श्रीलंकाई सिंगर योहानी डिलोका डिसिल्वा के प्रसिद्ध गाने 'मनिके मागे हिते' की तर्ज पर भाजपा ने एक चुनावी गाना बनाया था।

यह भी पढ़ें : एआईएमआईएम की पहली सूची जारी, जानिए कौन हैं उम्मीदवार

सपा का गाना, अखिलेश जी दोबारा है

समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है। सपा के बनाए कई गाने सोशल मीडिया पर समर्थकों का दिल जीत चुके हैं। सपा के लिए अल्तमश फरीदी का गया एक गाना, जनता पुकारती है, अखिलेश आइए, खुशहाली और विकास का सूरज उगाइए खूब सुना जा रहा है। सपा ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खेला होबे की तर्ज पर खदेड़ा होइबे गाना गवाया है। सपा कार्यकर्ता चाहत मल्होत्रा का गया एक गाना है-मारा तो एक ही नारा है, अखिलेश जी दोबारा है, फिर यूपी ने पुकारा है।

बसपा का गाना, भारी बहुमत से जीतेगी माया बहन हमारी

बसपा सोनू निगम, कैलाश खेर और स्थानीय गायकों के गानों का इस्तेमाल कर रही है- अब करो विजय की तैयारी, भारी बहुमत से जीतेगी माया बहन हमारी। एक दूसरा गाना है- माया बहन के चाहने वालों, यूपी में बहना को लाने वालों, योगी को हटा दो सब मिलकर।

यह भी पढ़ें : भाजपा के चुनावी गानों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, एक और गाना लांच, जानिए इसके बोल

कांग्रेस का थीम सॉन्ग, पर्वत क्या मेरे आगे

कांग्रेस पार्टी ने एक थीम सॉन्ग लॉच किया है। गाने के बोल हैं -पर्वत क्या मेरे आगे, मैं चांद को लांघ भी सकती हूं, घर भी चलाया है मैंने, मैं देश भी चला सकती हूं, फसल उगाई इन हाथों ने, सरहद पे भी लड़ सकती हूं।

सोशल मीडिया पर योगी के ये स्लोगन हिट

#योगी_ही_उपयोगी
#यूपी_की_शान_योगी_जी
#योगी_ही_योग्य_हैं
#योगी_है_तो_यकीन_है।