
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की डेट का ऐलान हो चुका है। इस वक्त पूरे प्रदेश में नई सरकार चुनने का पर्व चल रहा है। देश के सबसे बड़े सूबों में से एक यूपी, चुनावी संग्राम के लिए तैयार है। राजनीतिक दल एक एक कर पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने योद्धाओं को जनता के सामने पेश कर चुके हैं। अब मामला आता है कि कैसे अपने प्रत्याशियों और पार्टी की खूबियों के बारे में जनता को बताया जाए क्योंकि चुनाव आयोग ने चुनावी प्रचार पर बैन लगा रखा है। तब सोशल मीडिया ही जिंदाबाद रह सकता है। इसका फायदा लेकर राजनीतिक दल एक तरफ अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं तो दूसरी तरफ रोडमैप भी बता रहे हैं। इन सबके बीच सुर संगीत के जरिए अपनी अच्छाई और दूसरे की बुराई के बारे में भी जनता को बताया जा रहा है। इस वक्त सोशल मीडिया पर भाजपा के चुनावी गानों की धूम मची हुई है तो सपा भी पीछे नहीं है।
भाजपा ने एक और चुनावी गाना जारी किया
पहले दो चरण के मतदान के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जा चुकी है। रैलियों पर पाबंदी है, लेकिन वर्चुअल प्रचार जारी है। इस बीच, भाजपा ने एक और चुनावी गाना जारी किया है। सोमवार को विपक्षी पार्टियों को चित करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से एक नया गाना लॉन्च किया गया। जिसको पार्टी की और से सभी सोशल साइट्स पर पोस्ट किया गया।
यह भी पढ़ें : एआईएमआईएम की पहली सूची जारी, जानिए कौन हैं उम्मीदवार
भूल नहीं जाना रे... गाने को लॉन्च
भाजपा ने कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे... गाने को लॉन्च किया है। इस चुनावी गीत के बोल जनता है, जनार्दन, सुन लो यूपी के जन मन, कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे... है। #आएगी_बीजेपी_ही के हैशटैग संग ये गाना पोस्ट किया जा रहा है।
श्रीलंकाई सिंगर के प्रसिद्ध गाने की तर्ज पर बनाया गाना
इससे पहले भाजपा ने एक और चुनावी गाना जारी किया था। यह गाना श्रीलंकाई सिंगर योहानी डिलोका डिसिल्वा के प्रसिद्ध गाने 'मनिके मागे हिते' की तर्ज पर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की उन तस्वीरों को शामिल किया गया है, जिसमें पिछले दिनों दोनों नेता साथ नजर आए थे।
यह भी पढ़ें : अच्छी सरकार के लिए हर एक वोट जरूरी है
सिंगर, एक्टर और सांसद मनोज तिवारी ने भी गाया गाना
भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने भी जनता को लुभाने के लिए ‘मंदिर बनने लगा है, भगवा रंग चढने लगा है’ गाना गाया है। ये गाना अभी लॉन्च नहीं किया है। मनोज तिवारी ने अपने गीत में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण शुरू होने पर प्रकाश डाला है।
सोशल मीडिया पर योगी के ये स्लोगन हिट
#योगी_ही_उपयोगी
#यूपी_की_शान_योगी_जी
#योगी_ही_योग्य_हैं
#योगी_है_तो_यकीन_है
Published on:
18 Jan 2022, 8:51 AM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.