25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी सरकार के लिए हर एक वोट जरूरी है

Opinion - और हर हाल में चुनाव में वोट दीजिए, कोई बहाना नहीं चलेगा, क्योंकि अच्छी सरकार के लिए हर एक वोट जरूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Jan 2022, 7:16 PM IST

अच्छी सरकार के लिए हर एक वोट जरूरी है

अच्छी सरकार के लिए हर एक वोट जरूरी है

Opinion यूपी में चुनाव का ऐलान हो गए है। 10 मार्च के ईदगिर्द रिजल्ट आ जाएगा। नई सरकार के गठन में वोट की बेहद अहमियत होती है। बिना वोट के भारत और उसके किसी भी राज्य में नई सरकार नहीं बन सकेगी। वोट और लोकतंत्र का गहरा रिश्ता है। एक अच्छा लोकतंत्र तभी पूरी तरह से खिल सकेगा जब उसके नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग ईमानदारी से करेंगे। 18 साल या इससे अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए मतदान करना उसका मौलिक कर्तव्य भी है। वोट इतना महत्वपूर्ण है कि एक वोट से कभी कभी एक अच्छा उम्मीदवार चुनाव हार जाता है और एक दबंग व्यक्ति जीत का परचम लहराता है। और वोट न देने की सजा उस क्षेत्र का हर व्यक्ति पांच साल तक झेलता है। तो अपने वोट की कीमत को जानिए। और हर हाल में चुनाव में वोट दीजिए। कोई बहाना नहीं चलेगा। क्योंकि अच्छी सरकार के लिए हर एक वोट जरूरी है।

विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए सरकार और चुनाव आयोग बेहद गंभीर हैं। गरीब और कम पढ़े लिखे व्यक्ति को छोड़िए, समझदार और पढ़ा लिखा व्यक्ति भी वोट न डालने के बहाने बनाता है। चुनाव आयोग ने जनता में जागरुकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाना शुरू कर दिया है। 25 जनवरी को पूरे देश में मतदान की अहमियत पर कार्यक्रम होते हैं। और इसका असर दिख रहा है। वोट का प्रतिशत बढ़ रहा है। और हमें उम्मीद रखनी चाहिए कि, यह जागरुकता कार्यक्रम आने वाले वक्त में वोट देने के प्रति जागरुक करेगा।

यह भी पढ़ें : अपने गांव को संवारना चाहते हैं तो आगे आइए, अच्छा मौका है

यह बात भी सही है कि जब भी चुनाव होते हैं, तो जनता असमंजस में रहती है कि वोट किसको दें। यह हमारे लिए किसका प्रतिनिधित्व सही है? किस का प्रतिनिधित्व देश-प्रदेश का विकास कर सकता है। तो जरूरी है कि अपने क्षेत्र के उम्मीदवार के बारे में जानें और उसके लिए चर्चा करें। तो कुछ हद तक उसकी हकीकत सामने आ जाएगी। और आपको फैसला लेने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें : Opinion : वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, इसे खत्म करने की जिम्मेदारी सबकी है

हर नागरिक को सत्ता चुनने का अधिकार मिला हुआ है तो वह उसका पूर्णता लाभ उठाएं। वोट देना हमारा हक है। गांव हो या शहर हर नागरिक को मतदान करना चाहिए नहीं तो प्रगति में रुकावट आती है। पर वोट आप तभी डाल सकते हैं जब मतदाता सूची में आपका नाम होगा। इसलिए अगर 18 वर्ष के हो गए हैं तो आप अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाएं। क्योंकि अगर अच्छी सरकार चाहिए, अच्छा प्रशासन चाहिए तो चुनाव में वोट देना जरूरी है। तभी सब खुश रह सकेंगे। (संकुश्री)