24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022: अपना दल (एस) ने तीन उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, घाटमपुर, नानपारा और कायमगंज सीट पर प्रत्याशी घोषित

अपना दल (एस) ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कानपुर नगर की घाटमपुर, फर्रुखाबाद की कायमगंज और बहराइच की नानपारा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये गये हैं। इससे पहले अपना दल (एस) ने रामपुर की स्वार सीट से हैदर अली खान को प्रत्याशी बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 27 Jan 2022, 1:39 PM IST

UP Election 2022: अपना दल (एस) ने तीन उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

UP Election 2022: अपना दल (एस) ने तीन उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कानपुर नगर की घाटमपुर, फर्रुखाबाद की कायमगंज और बहराइच की नानपारा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये गये हैं। उम्मीदवारों की जारी सूची के मुताबिक कानपुर नगर की घाटमपुर विधानसभा सीट से सरोज कुरील को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा सीट से सुरभि और बहराइच की नानपारा विधानसभा सीट से राम निवास वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले अपना दल (एस) ने रामपुर की स्वार सीट से हैदर अली खान को प्रत्याशी बनाया है। हैदर अली खान सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हैं।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) और संजय निषाद की पार्टी निषाद पार्टी से गठबंधन किया है। तीनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बात हो चुकी है। अपना दल (एस) राष्ट्री अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी की 89 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 37 महिला उम्मीदवार

पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने भाजपा के साथ गठबंधन में 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और नौ सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल एमएलसी हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में सात चरणों में कब-कब और कहाँ-कहाँ होने हैं चुनाव, यहां देखिये पूरी लिस्ट

यहाँ देखिये प्रत्याशियों की लिस्ट -