scriptUttar Pradesh Assembly Election 2022 : Second Phase में सहारनपुर, देवबंद, बदायूं समेत 55 विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी से नामांकन | UP Election 2022 Know 2nd Phase Assembly seat Nomination Polling Date | Patrika News

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Second Phase में सहारनपुर, देवबंद, बदायूं समेत 55 विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी से नामांकन

locationलखनऊPublished: Jan 08, 2022 07:03:27 pm

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 Second Phase : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में होंगे। यूपी में सात चरणों में होने वाले चुनाव में दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। ये 55 सीटें 9 जिलों की है। यहां 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा जबकि 28 जनवरी नामांकन करने की अंतिम तिथि है।

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Second Phase में सहारनपुर, देवबंद, बदायूं समेत 55 विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी से नामांकन

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Second Phase में सहारनपुर, देवबंद, बदायूं समेत 55 विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी से नामांकन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में होंगे। यूपी में सात चरणों में होने वाले चुनाव में दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। ये 55 सीटें 9 जिलों की है। यहां 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा जबकि 28 जनवरी नामांकन करने की अंतिम तिथि है। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की तारीख 31 जनवरी है। मतदान 14 फरवरी को होगा।
यूपी चुनाव के दूसरे चरण में शामिल जिले –

इस चरण में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर 9 जिले।

यूपी चुनाव की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव

बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहारन (एससी), गंगोह, नजीबाबाद, नगीना (एससी), बरहापुर, धामपुर, नेहटौर (एससी), बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी (एससी), असमोली, संभल, स्वार, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक (एससी) धनौरा (एससी), नौगवां सादात, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली (एससी), सहसवान, बिलसी, बदायूं, शेखूपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर (एससी), बिथरी चैनपुर, बरेली, बरेली छावनी, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर,पवायां (एससी), शाहजहांपुर, दादरौल शामिल हैं।
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Second Phase में सहारनपुर, देवबंद, बदायूं समेत 55 विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी से नामांकन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की जानकारी –

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। ये 58 सीटें 11 जिलों की है। यहां 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा जबकि 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की तारीख 27 जनवरी है। मतदान 10 फरवरी को होगा।
पहले चरण में शामिल जिले –

शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा आगरा और अलीगढ -11 जिले।

58 विधानसभा सीटों पर चुनाव –

कैराना, थाना भवन, शामली, बुधाना, चरथवली, पुरकाज़ी (एससी), मुजफ्फर नगर, खतौली, मीरापुर,सिवलखास, सरधना, हस्तिनापुर (एससी), किठौर,मेरठ छावनी, मेरठ,मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत ,बागपत,लोनी,मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, धौलाना, हापुड़ (एससी), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा,दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर,डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (एससी), खैर (एससी), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइलो, अलीगढ़, इगलास (एससी), छठ, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (एससी), एत्मादपुर, आगरा कैंट। (अनुसूचित जाति), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (एससी), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : पहले चरण में शामली, नोएडा, मेरठ समेत 58 विधानसभा सीटों के लिए 14 जनवरी से नामांकन

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Second Phase में सहारनपुर, देवबंद, बदायूं समेत 55 विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी से नामांकन
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 का ऐलान

Dates For Assembly Elections In 5 States Announced केंद्रीय चुनाव आयोग शनिवार शाम 8 जनवरी 3.30 बजे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की चुनाव डेट का ऐलान किया। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में होगा। 10 फरवरी को पहले चरण के लिए वोट पड़ेंगे। 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण,23 फरवरी को चौथे चरण, 27 को पांचवे चरण, 3 मार्च को छठे चरण व 7 मार्च को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। 10 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना होगी। विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए प्रत्याशियों की खर्च सीमा को बढ़ा दिया गया है। नई सीमा के तहत अब प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में 40 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। पहले यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो