
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवे चरण की वोटिंग जारी है। 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए लोग बड़े उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रम्हदेव राम तिवारी के अनुसार, 3 बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान हो गया है। सबसे ज्यादा वोटिंग चित्रकूट में 51.56 फीसदी तो सबसे कम प्रयागराज में 42.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इससे पहले एक बजे तक 34.83 फीसद मतदान, 11 बजे तक 21.39 प्रतिशत और 9 बजे 8.02 वोटिंग हुई। पांचवे चरण की वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
3 बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए आज वोटिंग जारी है। 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में 3 बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान हो गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रम्हदेव राम तिवारी ने कहाकि, अमेठी में 46.42 फीसदी, रायबरेली में 46.86, सुल्तानपुर में 46.43, चित्रकूट में 51.56, प्रतापगढ में 44.29, कौशांबी में 48.66 , प्रयागराज में 42.62 , बाराबंकी में 45.53 , अयोध्या में 50.66 , बहराइच में 48.75, श्रावस्ती में 49.40 और गोंडा में 46.62 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग चित्रकूट में 51.56 फीसदी तो सबसे कम प्रयागराज में 42.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
1 बजे तक कुल औसतन 34.83 फीसद मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 1 बजे तक कुल औसतन 34.83 फीसद मतदान हुआ है। इसके साथ ही अमेठी (36.02), अयोध्या (38.79), बहराइच (37.31), बाराबंकी (36.25), चित्रकूट (38.99), गोंडा (34.35), कौशांबी (37.18), प्रतापगढ़ (33.72), प्रयागराज (30.56), रायबरेली (33.64), श्रावस्ती (36.57) और सुल्तानपुर (34.85) में वोटिंग हुई है। अब तक सबसे अधिक वोटिंग चित्रकूट 25.59 फीसद हुई है। सबसे कम वोटिंग प्रयागराज में 30.56 फीसद हुई है।
11 बजे तक कुल औसतन 21.39 फीसद मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 11 बजे तक कुल औसतन 21.39 फीसद मतदान हुआ है। इसके साथ ही अमेठी (21.55), अयोध्या (24.61), बहराइच (22.82), बाराबंकी (18.67), चित्रकूट (25.59), गोंडा (22.29), कौशांबी (25.03), प्रतापगढ़ (20.09), प्रयागराज (18.78), रायबरेली (20.11), श्रावस्ती (23.18) और सुल्तानपुर (22.44) में वोटिंग हुई है। अब तक सबसे अधिक वोटिंग चित्रकूट 25.59 फीसद हुई है। सबसे कम वोटिंग बाराबंकी में 18.67 फीसद हुई है।
सुबह 9 बजे तक करीब 8.02 फीसदी मतदान
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रम्हदेव राम तिवारी ने कहाकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 9 बजे तक करीब 8.02 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने कहा कि 8.02 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा अनुमानित है। अमेठी जिले में 8.67 फीसदी, अयोध्या में 9.44 फीसदी, बहराइच में 7.45 फीसदी, बाराबंकी में 6.21 फीसदी, चित्रकूट में 8.80 फीसदी, गोंडा में 8.31 फीसदी, कौशांबी में 11.40 फीसदी, प्रतापगढ़ में 7.77 फीसदी, प्रयागराज में 6.95 फीसदी, रायबरेली में 7.48 फीसदी, श्रावस्ती 9.67 फीसदी और सुल्तानपुर 8.60 फीसदी दर्ज किए गए।
यूपी में 61 विधानसभा क्षेत्रों में दो करोड़ से अधिक मतदाता 692 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
27 Feb 2022, 5:24 PM IST
Published on:
27 Feb 2022, 3:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव




