scriptUP Voter List Released : चुनावी तैयारियां जोरों पर, 15.02 करोड़ मतदाता चुनेंगे यूपी की सरकार | UP Voter list released 15.02 crore voters will choose UP government | Patrika News
चुनाव

UP Voter List Released : चुनावी तैयारियां जोरों पर, 15.02 करोड़ मतदाता चुनेंगे यूपी की सरकार

नई मतदाता सूची में कुछ रोचक आकंडे भी सामने आए हैं। इस मतदाता सूची में जहां 21.40 लाख नाम काटे गए हैं वहीं 52.80 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। यह जानकार ताज्जुब होगा कि सूबे में 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता भी अपने वोट से सरकार बनाएंगे। इनकी संख्या 39598 है। चुनाव आयोग ने नियमावाली भी जारी कर दी है।

लखनऊJan 06, 2022 / 08:33 pm

Sanjay Kumar Srivastava

UP Voter List Released : चुनावी तैयारियां जोरों पर, 15.02 करोड़ मतदाता चुनेंगे यूपी की सरकार

UP Voter List Released : चुनावी तैयारियां जोरों पर, 15.02 करोड़ मतदाता चुनेंगे यूपी की सरकार

लखनऊ. चुनाव 2022 की तैयारियां पूरे जोर शोर के साथ चल रही हैं। अधिसूचना का ऐलान कभी भी हो सकता है। इधर नई मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है। इस बार 15.2 करोड़ मतदाता यूपी की नई सरकार चुनेंगे। इस सूची में 8.04 करोड़ पुरुष (male voters) और 6.98 करोड़ महिला मतदाता (female voters) हैं। और कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर (third gender voters) हैं। नई मतदाता सूची में कुछ रोचक आकंडे भी सामने आए हैं। इस मतदाता सूची में जहां 21.40 लाख नाम काटे गए हैं वहीं 52.80 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। यह जानकार ताज्जुब होगा कि सूबे में 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता भी अपने वोट से सरकार बनाएंगे। इनकी संख्या 39598 है। चुनाव आयोग ने नियमावाली भी जारी कर दी है।
3.89 करोड़ दर्ज युवा मतदाता

चुनाव 2022 की रणभेरी कभी भी बज सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला (Chief electoral officer (CEO) Uttar Pradesh, Ajay Kumar Shukla ) ने बताया कि, यूपी में करीब बीस फीसद युवा मतदाता हैं। सरकार बनाने में इन युवाओं का बहुत महत्व है। मतदाता सूची में प्रदेश के 18 से 30 वर्ष के युवाओं की संख्या 3.89 करोड़ दर्ज है। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 24.03 लाख मतदाता हैं।
74 लाख ने किया था आवेदन

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में करीब 74 लाख आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनमें 52.80 लाख को नई मतदाता सूची में स्थान दिया गया है। 18 और 19 वर्ष की आयु के 19.79 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।
यह भी पढ़ें

UP Election 2022: 15 जनवरी से पहले यूपी में कभी भी लागू हो सकती है आचार संहिता, जल्द निपटाएं अपने जरूरी काम

महिला वोटर्स की संख्या बढ़ीं

यूपी में पिछले 10 वर्षों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। वर्तमान में एक हजार पुरुषों की तुलना में 868 महिलाएं हैं। वर्ष 2012 में एक हजार पुरुषों पर मात्र 816 ही महिलाएं थीं।
10.64 लाख दिव्यांग मतदाता

सूबे में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या कुल करीब 10.64 लाख है। इस बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल मतदान की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें

सपा की घोषणा के बाद भाजपा का बल्ब फ़्यूज हो गया है : अखिलेश यादव

एक पोलिंग बूथ पर 1,200 मतदाता डालेंगे वोट
कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से इस बार 1,200 मतदाताओं का एक पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। पहले एक बूथ पर 1,500 मतदाता वोट डालते थे। इस बार बूथों की संख्या 174351 है। इसे पूर्व 164472 थी। पोलिंग स्टेशन की संख्या भी 91,572 से बढ़ा कर 92,821 हो गई है।

Home / Elections / UP Voter List Released : चुनावी तैयारियां जोरों पर, 15.02 करोड़ मतदाता चुनेंगे यूपी की सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो