रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलते हुए नजर आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की हाईकमान ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को लखनऊ में रहने के निर्देश दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ सहयोगी दल जैसे अपना दल (एस), निषाद पार्टी के निर्वाचित विधायकों को भी लखनऊ बुलाया गया है। बहुतम मिलने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने पर विचार करेगी। सरकार के गठन और विधायकों को दी जाने वाली जिम्मेदारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को लखनऊ बुलाया है जहां पर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विधायक शामिल होंगे।