UP Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 279 बनाए हुए हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी 131 सीटों पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच कई सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं। ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में आए आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने कन्नौज सीट से चुनाव जीत लिया है। वहीं ईडी के डायरेक्टर रहे पीपीएस अधिकारी राजेश्वर सिंह ने भी सरोजनीनगर सीट पर जीत दर्ज की है। इन्हे भाजपा ने स्वाती सिंह की जगह उम्मीदवार बनाया था।