3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रत्याशी ने मांगी वोट तो लगे मुर्दाबाद के नारे, उल्टे पांव समर्थकों संग लगाई दौड़

UP Assembly Elections 2022 विधानसभा के प्रथम चरण का चुनाव काफी रोचक दौर में पहुंच गया है। कहीं पर भाजपा समर्थक गांव के बाहर पोस्टर और बैनर लगा रहे हैंं तो कहीं भाजपा विधायक को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला बुलंदशहर के स्याना विधानसभा सीट का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 27 Jan 2022, 2:13 PM IST

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रत्याशी ने मांगी वोट तो लगे मुर्दाबाद के नारे,उल्टे पांव समर्थकों संग लगाई दौड़

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा प्रत्याशी ने मांगी वोट तो लगे मुर्दाबाद के नारे,उल्टे पांव समर्थकों संग लगाई दौड़

UP Assembly Elections 2022 स्याना विधानसभा से भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनको अपने ही क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा विधायक इस बार भी स्याना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। बताया जाता है कि इस बार भाजपा विधायक का कड़ा विरोध ग्रामीण इलाकों में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब विधायक की जरूरत पड़ी तब तो दिखाई नहीं दिए आज वोट मांगने आ रहे हैं। ग्रामीण मतदाताओं के इन विरोधी सुरों ने भाजपा प्रत्याशी की हालत खराब की हुई है। बेचारे हाथ पांव जोड़ते हुए क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसी कोशिश में जब वे एक गांव में वोट मांगने पहुंचे तो भाजपा प्रत्याशी और विधायक को देखकर ग्रामीणों ने आपा खो दिया।

विधायक को देखते ही ग्रामीणों ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये और विधायक को गांव में नहीं घुसने दिया। हालांकि विधायक जी ने ग्रामीणों के सामने खूब हाथ जोड़े लेकिन ग्रामीण नहीं पिघले। जब तक कि भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वहां से चले नहीं गए तब तक मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। पूरा मामला बुलंदशहर की स्याना विधानसभा क्षेत्र के नंगला मदारीपुर गांव का है। स्याना विधानसभा से 2017 में देवेंद्र सिंह लोधी विधायक बने थे। इस बार भी पार्टी ने देवेंद्र सिंह लोधी केा ही टिकट दिया है। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह लोधी जब नंगला मदारीपुर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको गांव के बाहर ही घेर लिया। भाजपा प्रत्याशी के सामने ही ग्रामीणों ने उनके मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़े : UP Assembly Elections 2022 : ' हम योगी समर्थक हैं, कृपया दूसरी पार्टी के प्रत्याशी यहां अपना समय खराब न करें '

ग्रामीणों में अपने प्रति भारी नाराजगी देख विधायक ने अपने समर्थकों के साथ वहां से खिसकने में ही भलाई समझी। वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि विधायक बनने के बाद एक बार भी देवेंद्र लोधी गांव नहीं आए। गांव की सड़क् टूटी है और यहां पर एक भी हैंडपंप नहीं लगवाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जब काम की बारी आती है तो गांव को दूसरी विधानसभा क्षेत्र में बताया जाता है जबकि वोट मांगने के दौरान विधायक जी गांव केा अपने क्षेत्र का बताते हैं। इससे पहले मेरठ के छुर गांव में भी भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर ग्रामीणों ने पथराव किया था।