Assembly Elections 2023 : निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव कराने की तारीखों के बाद चुनाव आयोग हर राज्य में अधिसूचना जारी करता है। राजस्थान में चुनाव के लिए 30 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शनिवार 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। तेलंगाना में वोटिंग सबसे लास्ट में है। यहां 30 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 3 नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो गई है। आइए, यहां निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने का मतलब समझने की कोशिश करते हैं।