27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत ने हम सबको बड़ी जिम्मेदारी दी : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath जय श्रीराम, वंदेमातरम और भारत माता की जय के जोशीले नारों के बीच मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहा कि, इस प्रचंड जीत ने हम सबको बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमें जोश के साथ होश भी बनाये रखना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Mar 2022, 10:38 AM IST

यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत ने हम सबको बड़ी जिम्मेदारी दी : योगी आदित्यनाथ

यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत ने हम सबको बड़ी जिम्मेदारी दी : योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहाकि, उत्तर प्रदेश की जनता ने परिवारवाद, जातिवाद और वंशवाद को तिलांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताया है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी भी जताई।

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहाकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि जब मोदी जैसा नेता होता है तो ऐसा प्रचंड बहुमत हासिल होता है। हमारा सौभाग्य है कि हमें दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections Result 2022 : ऐसे प्रत्याशी की हार, जिसकी जीत पर किसी को नहीं था शक

उत्तर प्रदेश एक बार फिर नंबर वन बनेगा

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहाकि, मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश एक बार फिर नंबर वन बनेगा। अबीर-गुलाल उड़ा रहे उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की।

हमें जोश के साथ होश भी बनाये रखना होगा

जय श्रीराम, वंदेमातरम और भारत माता की जय के जोशीले नारों के बीच मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहा कि, इस प्रचंड जीत ने हम सबको बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमें जोश के साथ होश भी बनाये रखना होगा। जन मानस की अपेक्षाओं के अनुरूप खुद को साबित करना होगा। उन्होंने प्रचंड जीत के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभिनन्दन भी किया।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections Result 2022 : इन जादुई अक्षरों ने यूपी में भाजपा की सत्ता में वापसी में निभाया अहम रोल

भ्रामक प्रचार को झुठलाते हुए भाजपा को विजयी बनाया

सीएम योगी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश पर विशेष रूप से पूरे देश और दुनिया की निगाहें थी। पहली बार 07 चरणों में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुए। मतगणना के बारे में जो भ्रामक प्रचार पिछले दो-तीन दिनों से चलाए जा रहे थे। उत्तर प्रदेश की जनता की ताकत ने उस भ्रामक प्रचार को झुठलाते हुए भाजपा को विजयी बनाया है।

प्रधानमंत्री जी का बिना थके मिलता रहा मार्गदर्शन

सीएम योगी ने कहा कि, कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री जी का बिना रुके और बिना थके मार्गदर्शन मिलता रहा। 15 करोड़ लोगों को कोरोना काल में घर तक राशन भेजा गया। 45 लाख गरीबों के घर बनाये गए, 1.45 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 10 करोड़ लोगों को 05 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है।

जनादेश से सभी को सिखाया सबक

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि, जब हम कोरोना और भ्रष्टाचार से लड़ रहे थे तो कुछ लोग भाजपा के खिलाफ साजिश रचने का कार्य कर रहे थे। आज जनता ने जनादेश से सभी को सबक सिखा दिया है। सबकी बोलती बंद कर दी है। कहा कि यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है।