27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Zahoorabad Election results 2022 : जहूराबाद विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर, कभी ओमप्रकाश कभी शादाब फातिमा आगे

Zahoorabad Election results 2022 उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की 403 सीटों के लिए मतगणना बेहद तेज गति हो रही है। इस वक्त सभी की निगाहें सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर पर है। भाजपा को लगातार चुनौती देने वाले सपा-सुभासपा गठबंधन के जहूराबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर को बसपा की शादाब फातिमा और भाजपा प्रत्याशी कालीचरण राजभर कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Mar 2022, 11:09 AM IST

assembly.jpg

,,

UP Assembly Elections Results 2022 Live उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की 403 सीटों के लिए मतगणना बेहद तेज गति हो रही है। इस वक्त सभी की निगाहें सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर पर है। भाजपा को लगातार चुनौती देने वाले सपा-सुभासपा गठबंधन के जहूराबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर को बसपा की शादाब फातिमा और भाजपा प्रत्याशी कालीचरण राजभर कड़ी चुनौती दे रहे हैं। जहूराबाद विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर है। मतगणना के शुरूआती रुझान में कभी भाजपा तो कभी ओमप्रकाश राजभर आगे चल रहे हैं। पर ज्यादातर भाजपा उम्मीदवार शुरूआती रुझान में आगे हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बाद भाजपा के सबसे बड़े दुश्मनों में एक है ओमप्रकाश राजभर।

जहूराबाद विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला

गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ प्रत्याशी उतारा है। राजभर के खिलाफ भाजपा और बसपा ने काफी मजबूत किलाबंदी की है। अखिलेश सरकार में मंत्री रहीं शादाब फातिमा टिकट कटने के बाद बसपा में चली गईं। मायवती ने उन्हें ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ उतार दिया है। कांग्रेस से ज्ञान प्रकाश मैदान में हैं। इस वक्त जहूराबाद विधानसभा सीट पर बड़ा ही दिलचस्प मुकाबला बना हुआ है। माना जा रहा है कि जहूराबाद विधानसभा में मुकाबला त्रिकोणीय है।

यह भी पढ़ें : Gorakhpur Urban Election results 2022 : गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर योगी आदित्यनाथ ने बनाई बढ़त, सपा की सुभावती शुक्‍ला पीछे पीछे

चुनाव 2022 में 60.70 फीसदी मतदान

जहूराबाद विधानसभा सीट पर सातवें चरण में वोटिंग हुई थी। चुनाव 2022 में 60.70 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव 2017 में जहूराबाद सीट से ओम प्रकाश राजभर विधायक चुने गए थे। चुनाव 2017 में भाजपा के सहयोगी थे। ओम प्रकाश राजभर को 86583 वोट मिले थे जबकि बसपा के कालीचरण ने 68502 वोट हासिल किए थे वहीं सपा प्रत्याशी महेंद्र 64574 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections Result 2022 : ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें : अखिलेश यादव