नई दिल्लीPublished: Jan 10, 2023 01:09:29 pm
Tanay Mishra
EV Market By 2030: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भारत में ही नहीं, दुनियाभर में फ्यूचर माना जाता है। पेट्रोल-डीज़ल के झंझट से छुटकारा, वायु प्रदूषण से राहत और चार्जिंग कॉस्ट सस्ती होना इसकी वजह है। आने वाले समय में इनकी लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ने की संभावना है।
वायु प्रदूषण की समस्या किसी से भी छिपी नहीं है। दुनियाभर में ही वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। इस समस्या की एक बड़ी वजह व्हीकल्स और उनसे निकलने वाला धुआँ भी है। पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाले इन व्हीकल्स से काफी प्रदूषण होता है। साथ ही पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमत भी दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है। इन्हीं सब वजहों से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को व्हीकल्स मार्केट का फ्यूचर भी माना जाता है।