पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतें भारत ही नहीं, दुनियाभर में चिंता की बड़ी वजह है। इस कारण पेट्रोल-डीज़ल व्हीकल्स से लोगों का इंट्रेस्ट कुछ कम हुआ है। दूसरी तरफ पेट्रोल-डीज़ल व्हीकल्स के सब्स्टीट्यूट के तौर पर पिछले दो साल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से भारत (India) और दूसरे देशों में भी बढ़ी है। इसकी वजह है इन व्हीकल्स की चार्जिंग कॉस्ट, जो ज़्यादा नहीं होती। ऐसे में इन पर आने वाला खर्च पेट्रोल-डीज़ल से कम होता है। इनमें बेहतरीन फीचर्स के साथ सुविधा भी मिलती है। पर सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के यूज़र्स को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। वो समस्या है इलेक्ट्रिक कार की बैट्री का जल्दी खत्म होना।