तेलंगाना में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए नया प्लांट
महिंद्रा ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की स्थिति और इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए कुछ समय पहले 10,000 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट की घोषणा की थी। इसके तहत कंपनी ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) मे एक प्लांट लगाने का फैसला लिया था और इस पर काम भी शुरू कर दिया था। अब कंपनी ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि पुणे के बाद अब कंपनी तेलंगाना (Telangana) के जहीराबाद (Zaheerabad) में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक और प्लांट लगाएगी।