6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली बाद बाजार में मचेगी धूम, आ रही है 200Km रेंज वाली सस्ती Electric Bike, फटाफट होगी चार्ज

Okinawa Okhi90 को टेस्टिंग के दौरान कई अलग-अलग मौकों पर स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी। बाजार में आने के बाद ये बाइक मुख्य रूप से Revolt की इलेक्ट्रिक बाइक्स को टक्कर देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Tiwary

•

Updated: 12 Mar 2022, 1:45 PM IST

electric-bike-amp.jpg

प्रतिकात्मक तस्वीर: Okinawa Okhi90 Electric Bike

इस साल होली के बाद इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक सेग्मेंट में एक नया पावरफुल प्लेयर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। बीते कुछ सालों से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। ख़ासकर दोपहिया सेग्मेंट में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। अब देश की प्रमुख दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Okinawa बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Okhi 90 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

हाल ही में कंपनी ने इस आने वाली स्कूटर का एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें इस स्कूटर के डिज़ाइन की हल्की सी झलक देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार इस स्कूटर को आगामी 24 मार्च आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Okhi 90 कंपनी की फ्लैगशिप मॉडल होगी, इस बाइक पर कंपनी लंबे समय से काम कर रही है। इसे कई अलग-अलग मौकों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है। जानकारों का मानना है कि कंपनी इसमें हाई-टेक और एडवांस फीचर्स को शामिल करेगी, ताकि बाजार में ये बाइक अपने प्रतिद्वंदियों से मुकाबला कर सके।

यह भी पढें: सबके होश उड़ाने नए अवतार में आ गई नई Maruti Baleno, कीमत है बस इतनी

हालांकि अभी इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी। इस बाइक का प्रोडक्शन राजस्थान के भिवाड़ी स्थित प्लांट में किया जाएगा, जिसकी उत्पादन क्षमता तकरीबन 3 लाख यूनिट्स प्रतिवर्ष है। कंपनी का कहना है कि इसकी प्रोडक्शन क्षमता को अगले 2 से 3 सालों में बढ़ाकर 10 लाख यूनिट्स तक ले जाने की योजना है।


बताया जा रहा है कि जब भिवाड़ी प्लांट में ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा, तो ये Okinawa के पहले प्लांट जो कि अलवर, राजस्थान में स्थित उसके मुकाबले 5 गुना ज्यादा उत्पादन करने में सक्षम होगी। इस स्कूटर में क्लास लीडिंग फीचर्स दिए जा सकते हैं, जैसे कि LED हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अलॉय व्हील्स, बड़े टायर, Disk ब्रेक्स और लंबा व्हीलबेस दिया जाएगा। इसके लॉन्च के समय इसकी कीमत का खुलासा होगा।