30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोग धड़ल्ले से खरीद रहे हैं Tata की इलेक्ट्रिक गाड़ियां, बिक्री में हुआ 439% इजाफा

2021 के आखिरी महीने में टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में ज़बरदस्त फायदा हुआ है। इसी के चलते कंपनी को इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 439% का रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 Jan 2022, 10:55 AM IST

nexon_electric_car.jpeg

Tata Electric Car

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) को 2021 के आखिरी महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में ज़बरदस्त फायदा देखने को मिला है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता और डिमांड की वजह से ही टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री पर फायदा हुआ। फेस्टिव सीज़न के बाद से ही कंपनी को इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में ज़बरदस्त इजाफा देखने को मिला, जो पिछले साल के आखिरी महीने यानि की दिसंबर 2021 तक बरकरार रहा।


बिक्री में हुआ रिकॉर्ड इजाफा

टाटा मोटर्स को दिसंबर 2021 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। कंपनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कुल 2,255 यूनिट्स की बिक्री की। बिक्री के इस आंकड़े की तुलना अगर दिसंबर 2020 की बिक्री से की जाए, तो 2020 के आखिरी महीने में कंपनी ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कुल 418 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी ने दिसंबर 2021 में दिसंबर 2020 के मुकाबले कुल 1,837 यूनिट्स की ज़्यादा बिक्री की। इससे कंपनी को ईयर टू ईयर बेसिस पर बिक्री में रिकॉर्ड 439% का इजाफा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें - MG Motor जल्द लाएगी भारत में नई इलेक्ट्रिक कार, Tata Nexon EV को देगी टक्कर और कीमत होगी इतनी

पहली बार पार किया 2,000 का आंकड़ा

ऐसा पहली बार हुआ है है जब टाटा मोटर्स ने एक महीने में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की 2,000 से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री की है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी बात है। इससे पहले नवंबर 2021 में कंपनी ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कुल 1,751 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में दिसंबर 2021 में 2,255 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी को मंथ टू मंथ बेसिस पर बिक्री में 29% का इजाफा देखने को मिला है।


यह भी पढ़ें - Tesla की गाड़ियों में मिली सेफ्टी फीचर्स में खराबी, कंपनी ने वापस मंगवाई करीब 5 लाख गाड़ियां

टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की है मार्केट में धूम

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी का कारण कंपनी की 2 मशहूर इलेक्ट्रिक गाड़ियां Nexon EV और Tigor EV है। इस समय Nexon EV इस समय देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। साथ ही लोग Tigor EV को भी खूब पसंद करते हैं। इन दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सफलता को देखते हुए कंपनी जल्द ही मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों Punch EV और Altroz EV को भी लॉन्च करने वाली है। साथ ही Nexon EV का भी एक अपडेटेड वर्ज़न जल्द ही मार्केट में दस्तक देगा, जिससे कंपनी की देश के इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में पकड़ और भी मज़बूत होगी।