लांबा ने इस मौके पर उत्तराखंड सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार कानून के नाम पर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का उत्पीडऩ कर रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार एस्मा कानून लगा रही है। प्रदेश में सरकार की दमनात्मक नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, सातवें वेतनमान के भत्तों का भुगतान करने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत तमाम मुद्दों को लेकर 15 नवम्बर को देशव्यापी हड़ताल आयोजित की जाएगी। महासंघ इसके लिए पूरे देश में जनजागरण और कर्मचारियों को एकजुट कर रहा है।