उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष में प्राथमिक शिक्षा के लिए 22887 करोड़ रुपए, माध्यमिक शिक्षा के लिए 5209 करोड़ रुपए और उच्च शिक्षा के लिए 4295 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है। बैठक में वित विभाग की प्रधान सचिव सुजाता चतुर्वेदी के अलावा बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक सहित प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा निदेशक उपस्थित थे।