नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अहम मामले की सुनवाई करते हुए एक बेहद ही भावनात्मक टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि बिना वेतन के किसी भी कर्मचारी से काम लेना किसी भी सभ्य समाज की भावना के विरुद्ध है। बता दें कि हाइकोर्ट ने यह टिप्पणी सात शिक्षकों को पांच माह से वेतन न दिए जाने संबंधि एक याचिका की सुनवाई करते हुए की।