Abhishek Bachchan Threat Security Tightened: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई के जुहू स्थित आवास 'जलसा' को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई में अधिकारियों को मिले एक ताजा धमकी भरे ईमेल में 'जलसा' के साथ-साथ शहर की कई महत्वपूर्ण जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस ईमेल के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं और एहतियात के तौर पर सभी चिह्नित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया है।