8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, KBC के सवाल सुनकर आराध्या करती हैं यूं रिएक्ट

छोटे पर्दे पर आने वाला शो KBC हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है। लेकिन अमिताभ बच्चन के घर पर इस शो को कितना पसंद किया जाता हैं। अमिताभ बच्चन ने इंटरव्यू में किया खुलासा..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 25 Aug 2021, 11:14 AM IST

Amitabh Bachchan said about his aaradhya

Amitabh Bachchan said about his aaradhya

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आने वाला सबसे चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति अप एक बार फिर से नए सीजन के साथ शुरू हो चुका है। जिसमें लोग अपने ज्ञान को कौशल दिखाते नजर आ रहे है। यह शो पिछले 21 सालों से लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिल अब लोग यह जानने को भी उत्सुक है कि जितना इस शो को देश विदेश में सद किया जाता है उतना ही क्या अमिताभ बच्चन के घर के लोग कितना पसंद करते है। उनके घर में कौन-कौन यह शो पसंद करते है।

इस शो के बारे में अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके घर में भी सभी लोग इस शो को काफी पसंद करते है। एक्टर ने कहा था कि- मेरा पूरा परिवार इस शो को देखता है। घर पर बैठे बैठे ही हमारा पूरा परिवार यह खेल खेलने लग जाता है। और सबके बीच प्रश्नावली होती रहती है और सभी उसका जवाब बड़ें ही खुश होकर देते हैं।

यह भी पढ़ें:- जब Amitabh Bachchan के लिए मुजाहिदीन ने 1 दिन के लिए रोक थी लड़ाई, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने की थी गुजारिश

मेरी नातिन आराध्या भी इस शो को बड़े ही चाव के साथ देखती है। उन्होंने कहा कि- कभी-कभी हमलोग ऐसे ही घर में बैठे-बैठे प्रश्नोत्तर करते रहते हैं। तो वो कहती है कि इसका जवाब कौन दे सकता हैं कौन नहीं। बस इतने तक ही रहता है। यह घरेलू मामला है। इसमें क्या है। यह सब तो टाइमपास होता ही रहता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चेहरे को लेकर काफी व्यस्त चल रहे है। उनकी फिल्म चेहरे जल्द ही रिलीज होनी है। इसके अलावा अमिताभ केबीसी शो को भी होस्ट करते नजर आ रहे हैं यह शो सोनी पर सोमवार से शुक्रवार तक 9 बजे प्रसारित होता है ।