अचानक तबियत बिगड़ने के चलते अन्नू कपूर अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट
मुंबईPublished: Jan 27, 2023 09:43:51 am
Annu Kapoor Health : दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर फिलहाल दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गुरुवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टर्स की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और उनका हेल्थ अपडेट दिया है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम के चलते गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडियो खबरों के मुताबिक, अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके चलते वह नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी वह अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अन्नू धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।