24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस्लाम कबूल के आरोपों पर असीम रियाज का हिमांशी खुराना पर फूटा गुस्सा , बोले- तुम पहले कैसी थी सब जानते हैं

Asim Riaz on Himanshi Khurana: हिमांशी खुराना ने एक्स बॉयफ्रेंड असीम रियाज को लेकर धर्मपरिवर्तन के आरोप लगाए थे। असीम ने उसी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पोस्ट में पैसा, बैंक बैलेंस और हिमांशी की फिटनेस पर सवाल उठाया है।
2 min read
Google source verification
Asim Riaz react Himanshi Khurana Islam conversion pressure

असीम रियाज ने हिमांशी खुराना के आरोपों पर दिया बयान (Photo Source- Twitter/asimriaz77.official)

Asim Riaz refutes on Himanshi Khurana Islam conversion: 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि वह इस्लाम कबूल करने वाली थीं। बिना नाम लिए उन्होंने एक्स-बॉयफ्रेंड असीम रियाज पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग असीम को ट्रोल करने लगे थे। अब असीम ने हिमांशी खुराना पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है उनसे मिलने से पहले वह कैसी थीं।

असीम रियाज के हिमांशी खुराना पर बोला हमला

असीम रियाज ने बिना किसी का नाम लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हिमांशी को करारा जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, “मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा।' एक बार नहीं। सच तो यह है कि मैं ही वह व्यक्ति था जिसने आपको फिटनेस के लिए प्रेरित किया। मुझसे मिलने के बाद ही तुम्हारी यह हालत हुई, उससे पहले हर कोई जानता था कि तुम कैसी दिखती थी।”

असीम ने आगे धर्म को लेकर कहा, “कृपया, धर्म को हथियार के रूप में उपयोग न करें। यह एक बेहद संवेदनशील विषय है। अटेंशन पाने और लोगों के मन में नफरत भरने के लिए इस तरह निजी बातों को उछालना दिखाता है आप कितने नीचे जा सकते हैं।”

करियर, पैसे और 'कैरेक्टर' पर कही बात

अपने करियर और आर्थिक स्थिति पर उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए असीम ने कहा कि उन्हें अपना करियर बनाने के लिए कभी किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने लिखा, "किसके पास ज्यादा पैसा है और किसके पास कम? अगर सच जानना है तो बैंक स्टेटमेंट से पता चल सकता है। लेकिन पैसा कभी चरित्र का पैमाना नहीं होता। चरित्र का पता तब चलता है जब आप व्यूज और पब्लिसिटी के लिए किस हद तक गिर सकते हैं।"

पारस छाबड़ा पर अभी असीम ने कसा तंज

हिमांशी के साथ बातचीत करने वाले 'बिग बॉस 13' के ही कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा को भी असीम ने नहीं बख्शा। पारस पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा, "माइक के पीछे बैठे उस इंसान से, जिसने दूसरों की गपशप को ही अपना पेशा बना लिया है-  भाई, दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने में थोड़ा कम समय बिताओ और जिम में थोड़ा ज्यादा समय लगाओ।"

क्या था हिमांशी खुराना का बयान?

बता दें, पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड अपने धर्म की अच्छी बातें बताते थे और चाहते थे कि वह भी उसे समझकर अपनाएं। हालांकि हिमांशी ने इसे सीधे तौर पर 'धर्म परिवर्तन' कहने से परहेज किया था, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उन्हें यह सब मंजूर नहीं था। 

बता दें कि 'बिग बॉस 13' में करीब आए हिमाशीं खुराना और असीम रिजाय का ब्रेकअप चार साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 2023 में हुआ था। उस समय भी धर्म के दवाब को ही दोनों के अलग होने का कारण माना गया था।