scriptbollywood to hollywood actresses luxury bathroom will blow your mind | सिर्फ बेडरूम ही नहीं, इन स्टार्स के बाथरूम के वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप | Patrika News

सिर्फ बेडरूम ही नहीं, इन स्टार्स के बाथरूम के वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

locationनई दिल्लीPublished: Dec 23, 2021 12:09:17 pm

Submitted by:

Shivani Awasthi

सेलेब्रिटीज की जिंदगी चमक-दमक से भरी होती है। उनके दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक सब कुछ लग्जरी होता है। सिर से लेकर पैर तक वे बस स्टाइल औऱ ग्लैमर से भरे हुए होते हैं। कुछ ऐसा ही माहौल उनके आस-पास भी आपको मिल जाएगा।

bollywood_actress_in_bathroom.jpg
ACTRESSES LUXURY BATHROOM
सेलेब्रिटीज के गार्डेन से लेकर डाइनिंग हॉल तक और बेडरूम से लेकर बाथरूम तक सबकुछ इतना लग्जीरियस होता है कि फैंस और आम इंसान बस देखता ही रह जाए। हालांकि इसमें शौक का भी बड़ा हाथ होता है। किसी को सादगी से रहना पसंद है तो किसी को स्टाइल से उठने बैठने का शौक होता है। हाल ही में हमने देखा कि सेलेब्स के बेडरूम के साथ-साथ उनके बाथरूम भी उतने ही स्टाइलिश हैं जितने की वे खुद।
यह भी पढ़ेंः नोरा फतेही के डांस के पीछे है गुरु रंधावा का हाथ, शेयर किया नोरा फतेही का ये VIDEO
दरअसल कुछ वक्त पहले कोविड के चलते कुछ स्टार्स ने हैंड वॉश को लेकर एक कैंपेन चलाया था जिसके दौरान ही कई स्टार्स के लग्जरी बाथरूम की झलक देखने को मिली। इसके अलावा भी कई स्टार्स अपनी सेल्फी शेयर कर चुके हैं जो उनके लग्जीरियस बाथरूम में क्लिक की हुई हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, स्टार्स के बाथरूम इतने लग्जीरियस है कि फैंस उनसे अपनी नजर हटा नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः शिल्पा शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी विनर अर्जुन बिजलानी की ली मदद, शमिता के लिए कह दी ये बात
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा के बाथरूम को देखकर लगता है कि इसमें बहुत ज्यादा दिखावे के लिए कुछ नहीं है। बाथरूम की दीवारें व्हाइट टेक्सचर की है। जिसके साथ एक क्यूट सी लैंप भी देखी जा सकती है।

कॉर्टनी कर्दाशियां का बाथरूम भी काफी बड़ा है। इसमें गोल्डन कलर का शानदार बाथटब भी आप देख सकते हैं। वॉल्स को ग्रे कलर के मार्बल से फ्रेम किया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.