26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / मेरी बोटा बोम्मा.. मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं… जन्मदिन पर खत लिख सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस पर लुटाया प्यार

मेरी बोटा बोम्मा.. मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं… जन्मदिन पर खत लिख सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस पर लुटाया प्यार

Sukesh Chandrashekhar : ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को याद करते हुए एक खत लिखा है। जिसमें उसने लिखा है कि मेरे लिए आपका प्यार कभी खत्म नहीं होगा। यह मेरे लिए सबसे ऊपर है। साथ ही उनसे एक्ट्रेस को अपना दिल देने के लिए शुक्रिया भी कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 25 Mar 2023, 6:30 PM IST

conman_sukesh_chandrashekhar_remembered_jacqueline_fernandes_on_his_birthday_write_love_letter_for_actress.jpg

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद काॅनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने एक बार फिर बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) पर अपना प्यार लुटाया है। अपने जन्मदिन के मौके पर उसने एक्ट्रेस के लिए एक खत लिखा है। जिसमें उसने जैकलीन को माई बेबी बताते हुए लिखा कि वह उसे इस दिन बहुत याद करता है और उसके लिए उसका प्यार कभी खत्म नहीं होगा। जेल से लिखा गया सुकेश का यह खत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। अब उसने अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए खत लिखा है। खत में उसने लिखा, 'मेरी बोम्मा गुड़िया, मैं अपने बर्थडे के इस दिन आपको बहुत याद कर रहा हूं?, मुझे आपकी बहुत याद आती है। मेरे पास कोई शब्द नहीं है लेकिन मुझे पता है कि मेरे लिए आपका प्यार कभी खत्म नहीं होगा। यह मेरे लिए सबसे ऊपर है।'

यह भी पढ़े - अजय देवगन के कारण नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, एक्टर ने किया चैंकाने वाला खुलासा

सुकेश ने खत में आगे लिखा, 'उनके लिए जो मायने रखता है वह उनके दिल में है। वह बहुत सुंदर है और उन्हें सबूत की जरूरत नहीं है। लेकिन मैं यह भी मानता हूं कि मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं। तुम्हें पता है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, मेरी बोटा बोम्मा।' उसने आगे लिखा, 'आप जानते हैं कि मैं यहां आपके साथ खड़ा हूं, चाहे कुछ भी हो जाए। लव यू माय बेबी, मुझे अपना दिल देने के लिए शुक्रिया।'

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर पहले भी खुलेआम जैकलीन फर्नांडिस के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुका है। होली के मौके पर भी उसने एक्ट्रेस के लिए एक नोट लिखा था। जिसमें उसने लिखा था कि 'दुनिया की सबसे सुंदर और कमाल की शख्स मेरी जैकलीन को होली की मुबारकबाद। इस त्योहार में जो रंग गायब हो गए हैं, उनको 100 गुना करके वापस वाया जाएगा। इसके लिए किसी भी हद तक चला जाऊंगा।'

यह भी पढ़े - पत्नी नताशा की पीठ पीछे़ इस एक्ट्रेस पर लट्टू हुए वरुण धवन! क्रू मेंबर ने खोली एक्टर की पोल