टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) इन दिनों अपनी शादी के बाद से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) से दूसरी शादी रचाई है। जिसके बाद अब कपल अपने हनीमून पर है। जहां से एक्ट्रेस आए दिन अपने हनीमून की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दलजीत ने कुछ बेडरूम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिससे अब तहलका मच गया है। तस्वीरों में दोनों ही सितारे एक-दूसरे के साथ बेडरूम में बेहद कोजी नजर आ रहे हैं। लेकिन जिस तस्वीर ने सबसे ज्यादा फैंस की अटेंशन लूटी वह था दलजीत और निखिल का एक जैसा टैटू। जिस पर लोगों की नजर टिक गई।