हाल ही में फिल्म 'फाइटर' के सेट से एक्टेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वायरल हुए इस लुक में अदाकारा दीपिका पादुकोण जैकेट पहने हुए दिख रही हैं। साथ ही वो एक फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवा रही हैं। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग किसी ठंडे इलाके में हो रही है।