अवॉर्ड फंक्शन में एक रिंगमास्टर से लुक में रणवीर का पैंट और उनके कॉलर से लटक रही गोल्डन झालर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। उन्होंने ने नेवी ब्लू नॉन-फॉर्मल सूट में पैंट पर ड्रैगन मोटिफ पहन रखा था। हलांकि दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश दिखे। उनके एक वीडियो पर एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "आखिरकार वे एक साथ हैं धन्यवाद भगवान हमेशा के लिए साथ रहे।" गौरतलब है कि डिवोर्स और अनबन की खबरों के बीच GQ Awards वो पहला मौका है, जब इस पावर कपल को एक साथ पब्लिक में देखा गया है। दोनों ने दिवाली पर भी एक साथ कोई फोटो नहीं पोस्ट की थी।