अभिनय की बात करें तो दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘सरदार जी 3’ में नजर आए थे। अमर हुंदल के निर्देशन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘सरदार जी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इसे व्हाइट हिल स्टूडियोज और स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस के तहत बनाया गया। फिल्म में दिलजीत के साथ हानिया आमिर, नीरू बाजवा, जैस्मीन बाजवा, गुलशन ग्रोवर, सपना पब्बी और मानव विज भी नजर आए।