12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी दोस्ती और रोमांस, अब ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का! बॉलीवुड के कॉलेज ड्रामा में जानें आया कितना बड़ा बदलाव?

Bollywood College Drama: 'कुछ कुछ होता है' की मासूम दोस्ती से लेकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' के सस्पेंस और बोल्डनेस तक, जानिए बॉलीवुड के कॉलेज ड्रामा में कितना बड़ा बदलाव आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 12 Nov 2026, 6:08 PM IST

Bollywood college drama evolution

सादगी से शुरू होकर डार्क थ्रिलर तक पहुंचा बॉलीवुड का कैंपस रोमांस (IMDb)

Bollywood College Drama Evolution: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और OTT जगत में कॉलेज लाइफ को दिखाने का अंदाज समय के साथ पूरी तरह बदल गया है। एक समय ऐसा था जब कैंपस की कहानियों का मतलब मासूम दोस्ती, हल्का-फुल्का रोमांस और भावनात्मक रिश्ते हुआ करता था, लेकिन आज के समय में दर्शकों की पसंद और कहानी कहने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। अब कॉलेज ड्रामा में ग्लैमर, बोल्डनेस, जुनून और यहां तक कि डार्क थ्रिलर और क्राइम जैसे गंभीर विषयों को शामिल किया जा रहा है।

सस्पेंस और डार्क सीक्रेट्स की एंट्री (Student of the Year: After Dark)

इस बदलाव का परर्फेक्ट एक्जैम्पल है फिल्ममेकर करण जौहर की फेमस फ्रेंचाइजी की नई वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' (Student of the Year: After Dark) में देखने को मिल रही है। जो 13 नवंबर 2026 को JioHotstar पर रिलीज होने जा रही ये सीरीज कैंपस लाइफ में सस्पेंस और डार्क थ्रिलर का नया तड़का लगाने के लिए तैयार है। बता दें, एक एलिट और अमीर स्कूल-कॉलेज की बैक्ग्राउंड पर आधारित इस शो में ग्लैमर और बोल्डनेस के साथ-साथ क्राइम और डार्क सीक्रेट्स का कॉम्बो पेश किया गया है, जो पुराने कैंपस ड्रामा से बिल्कुल अलग है।

जब दोस्ती और भावनाओं पर टिकी थी कहानियां (Kuch Kuch Hota Hai)

अगर आप 90s के दौर में देखेंगे, तो साल 1998 में आई 'कुछ कुछ होता है' को कॉलेज के दिनों की मासूम दोस्ती और प्यार की सबसे यादगार मिसाल माना जाता है। इस फिल्म में राहुल और अंजलि की गहरी दोस्ती और फिर टीना के आने से बदलने वाले रिश्तों को बेहद भावनात्मक और पारंपरिक अंदाज में पर्दे पर उतारा गया था।

उस दौर में कैंपस का मतलब सादगी, मस्ती और दिल को छू लेने वाले जज्बात हुआ करता था, लेकिन अब Student of the Year जैसे फिल्मों ने बॉलीवुड में कॉलेज लाइफ की तस्वीर को एक नया रूप दिया है। इस फिल्म में आम कॉलेजों की सादगी के बजाय बेहद आलीशान कैंपस, महंगे डिजाइनर कपड़े, ग्लैमरस पार्टियां और दोस्तों के बीच चलने वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया। जिसमें आधुनिक रिश्तों और बेबाक अंदाज को दिखाया गया है।

युवा पीढ़ी की सोच और रिश्तों को दिखाने का नजरिया

इसके साथ ही, ओटीटी के आगमन से युवा पीढ़ी की सोच और उनके रिश्तों को दिखाने का नजरिया और भी बेबाक हो गया। 'कॉलेज रोमांस' (College Romance) जैसी फेमस वेब सीरीज ने दिल्ली के कॉलेज दोस्तों की जिंदगी के जरिए रिलेशनशिप, ब्रेकअप और आज के युवाओं की सोच को बेहद बोल्ड और खुलकर पेश किया। जैसे मेडिकल कॉलेज की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'कबीर सिंह' (Kab‏ir Singh) ने कैंपस के प्यार का एक बेहद तीव्र और आक्रामक रूप दिखाया। इस फिल्म में पारंपरिक रोमांस से हटकर किरदार की कमियों, उसके गुस्से और बोल्ड फैसलों को कहानी के केंद्र में रखा गया।

बता दें, इससे साफ है कि हिंदी मनोरंजन जगत में कॉलेज की कहानियां अब केवल यादों तक सीमित नहीं रही हैं, बल्कि वे आज के दौर की परेशानियों, महत्वाकांक्षाओं और थ्रिल का आईना बन चुकी हैं।