पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में देहांत हो गया है। काफी समय से उनकी हालत नाजुक चल रही थी। पीएम मोदी सहित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई दिग्गज नेता अटल की सेहत की जानकारी लेने AIIMS पहुंचे थे। लंबे वक्त से बीमार चल रहे अटल को बुधवार को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। तब से ही उनकी तबियत नाजुक चल रही थी। गुरुवार को उन्होंने AIIMS में अंतिम सांस ली।