25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / बिग बॉस-11 में भाग लेने को लेकर हिना खान उर्फ अक्षरा ने किया ये बड़ा खुलासा

बिग बॉस-11 में भाग लेने को लेकर हिना खान उर्फ अक्षरा ने किया ये बड़ा खुलासा

बिग बॉस-11 में भाग लेने को लेकर हिना खान उर्फ अक्षरा ने किया ये बड़ा खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 24 Sep 2017, 2:15 PM IST

Hina_Khan

Hina_Khan

कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 11 एक अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों में यह जानने को लेकर उत्सुकता है कि बिग बॉस के घर में कौन-कौन दाखिल होगा। हर दिन शो की नई अपडेट आ रही है। हाल में खबर आई थी कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से घर-घर में अक्षय के रूप में पॉपुलर हुई हिना खान शो में हिस्सा लेंगी। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए हिना ने खबर को बकवास बताया है।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में हिना खान ने कहा कि वे बिग बॉस-11 का हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मेरे बिग बॉस में भाग लेने की खबर महज एक अफवाह है। मुझे नहीं पता ऐसी अफवाहें कहां से उड़ती हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस शो का आॅफर मुझे हर साल मिला है, लेकिन मैंने हमेशा यह आॅफर ठुकराया है। इस बार भी मेरा शो करने का कोई प्लान नहीं है। इसके बावजूद भी अगर मुझे मेकर्स का आॅफर आएगा तो मैं उन्हें मना कर दूंगी।

खबर आई थी कि बिग बॉस शो मेकर्स ने हिना खान को शो में पार्टिसपेट करने के लिए भारी भरकम रकम आॅफर की थी। लेकिन हिना ने साफ शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। अगर हिना खान इस शो का हिस्सा बनती तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से इसे करने वाली तीसरी एक्टर होतीं। बता दें कि इससे पहले बिग बॉस-10 मेें रोहन मेहरा और करण मेहरा सलमान के शो में हिस्सा ले चुके हैं। उस दौरान हिना ने रोहन मेहरा का सपोर्ट करने के लिए शो में बतौर गेस्ट नजर आई थीं।

बता दें कि हिना खान इन दिनों खतरो के खिलाड़ी सीजन-8 में नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि हिना जल्द ही कलर्स चैनल के एक शो में नजर आएंगी जिसे रश्मि शर्मा प्रोड्यूस करेंगी। इसमें टीवी की संस्कारी बहू अक्षरा एक सेक्स वर्कर का किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, रश्मि शर्मा के शो के बारे में पूछे जाने पर हिना ने कोई कमेंट नहीं किया।

सलमान खान के इस शो में टर्किश मॉडल हलीमा मतलूब और कॉमेडी स्टार हर्ष बेनीवाल के शामिल की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा नीति टेलर, अभिषेक मलिक, पर्ल वी पुरी, निकितिन धीर और सना सईद के हिस्सा बनने की खबरें हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी शो में सिलेब्स के साथ आम आदमी आएंगे। कहा जा रहा है कि इस बार आम आदमी को शो के लिए पैसे नहीं दिए जाएंगे और उन्हें अपने परिवार के साथ शो में आना होगा।