24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सच कहना इतना मुश्किल हो गया है

Pune Murder Mystery: पुणे के चर्चित कारोबारी परिवार से जुड़े 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शुरुआत में जिस घटना को एक दुखद हादसा समझा जा रहा था, अब जांच एजेंसियों के सामने उसके पीछे कथित साजिश की कहानी उभरकर सामने आई है।
2 min read
Google source verification
Hina Khan on Ketan Agarwal Murder Case

Hina Khan on Ketan Agarwal Murder Case (सोर्स- @siyagoyal.1.19)

Hina Khan on Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या का मामला अब और भी गहराता जा रहा है। इस केस में मंगेतर सिया गोयल का नाम आने से केस और भी पेचीदा हो सकता है। टीवी अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

हिना खान ने बयां किया गुस्सा

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं। ऐसा लगता है कि किसी की जान लेना ज्यादा आसान है, सच्चाई को स्वीकार करने के मुकाबले। तुम उसे छोड़ सकती थी, बस एक सच बोलकर और अपनी जिंदगी किसी के साथ भी जी सकती थी। क्यों? अफसोस।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि 18 जून को पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन अग्रवाल गहरी खाई में गिर गए थे। शुरुआती रिपोर्ट में इसे पैर फिसलने से हुई दुर्घटना माना गया, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कई ऐसे तथ्य सामने आए जिनसे पुलिस का शक गहरा गया। तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अब मामले की जांच हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच पिछले काफी समय से नजदीकियां थीं और इसी दौरान कथित रूप से इस घटना की योजना बनाई गई। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे। वहीं, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपने बेटे की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में किए जाने की मांग की है।